FeaturedChhattisgarh
Trending

सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर के पदाधिकारीयों ने  मुख्यमंत्री जी से भेंट कर सहायक शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हए क्रमोन्नति देने की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा तथा भाजपा के घोषणा पत्र 2023 में उल्लेखित सहायक शिक्षकों की वेतन दूर करते हुए क्रमोन्नति देने की बात को रखते हुए जल्द से जल्द घोषणा पत्र में की गई वादे को पूरा करने के लिए निवेदन किया गया, जिस पर  मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द मांग पर निर्णय लिए जाने की बात कही है। जिस पर प्रतिनिधियों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

सौजन्य भेंट में संघ के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे ,जिला सचिव गणेश्वर नायक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :-  जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की बधाई दी
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button