देश

हमारा मकसद अपने आदिवासी भाई-बहनों को और विकसित बनाना है : झारखंड की रैली में बोले पीएम मोदी


रांची:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में ऑनलाइन माध्यम के जरिए आदिवासी भाई-बहनों और राज्य को विकसित बनाने के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की है. पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को राज्य में हो रहे सभी विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “ये वंदे भारत ट्रेनें अन्य राज्यों से भी जुड़ रही हैं और मैं इसके लिए उन राज्यों को भी बधाई देता हूं. सबका साथ सबका विकास मंत्र ने देश की सोच को बदल दिया है. देश की प्राथमिकता अब गरीब, आदिवासी समाज, महिलाएं हैं और इसलिए झारखंड को भी दूसरे राज्यों की तरह वंदे भारत ट्रेन मिली है.”

उन्होंने कहा, “अभी मंच पर आवास वितरण का काम चल रहा था उसी वक्त मैंने झंडी दिखाकर वंदे भारत को विदाई दे दी और वो अपने गंतव्य स्थान को चल पड़ी हैं. इन ट्रेनों से कारोबारियों और छात्रों को बहुत लाभ होगा. आज देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी आते हैं. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यातायात की सुविधा विकास को गति मिलेगी. पर्यटन को गति मिलने से झारखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा”. 

पीएम मोदी ने कहा, “आज यहां कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए. बाइपास लाइन शुरू की गई है. इससे हावड़ा पर ट्रेन रोकने की जरूरत नहीं होगी”. झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने राज्य में निवेश भी बढ़ाया है. अगर हम इसका तुलना 10 साल पहले मिलने वाले बजट से करें तो ये 16 गुना ज्यादा है”. 

यह भी पढ़ें :-  The HindkeshariBattleground: तमिलनाडु में BJP पहली बार गठबंधन को कर रही लीड, क्या काम करेगा मोदी फैक्टर?

पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड में 50 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे. पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाकर दिया गया है. साथ ही बिजली, पानी, गैस की सुविधा भी दी गई है.”


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button