देश

संसद Live: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज AAP करेगी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी और नई सरकार का रोडमैप पेश करेंगी. विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इस दौरान वो नई सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगी. वहीं आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है. दरअसल, शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल सीबीआई की कस्टडी में हैं. इसे लेकर आप सत्ता पक्ष को सख्त मैसेज देना चाहती है.  राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन सुबह 11 बजे होगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए सरकार अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का रोडमैप सामने रखती हैं. मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा, जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं.

LIVE UPDATE:

यह भी पढ़ें :-  PM मोदी ने नवरात्रि पर देश को दी पहली रैपिड रेल की सौगात, जानिए 'नमो भारत' की खासियत
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button