देश

ट्रेन लेट पर बोले यात्री, "17 घंटे लेट है रेल, शूगर पेशेंट साथ है, ठंड से बचने के लिए रेलवे व्यवस्था करा दे"

ट्रेन लेट पर बोले यात्री,

दिल्ली से लगभग 30 ट्रेने काफी देर से चल रही हैं.

नई दिल्ली : ठंड और कोहरे के कारण आमलोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण देश में कई ट्रेने काफी लेट चल रही हैं. आलम ये है कि लोगों को स्टेशन पर 17-17 घंटे इंतज़ार करना पड़ रहा है. ठंड के कारण लोगों को प्लेटफॉर्म पर बैठना भी एक चुनौती लग रहा है. ऐसे में कई यात्री रेलवे से मांग कर रहे हैं कि ट्रेन लेट होने पर उन्हें रुकने की व्यवस्था की जाए. यात्रियों का कहना है कि यात्रा के दौरान बच्चे, बुड्ढे और बीमार लोग भी सफर करते हैं. सर्दी के कारण इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तबीयत ख़राब होने से बचाने के लिए यात्री रेलवे से रुकने की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

“रुकने की व्यवस्था हो जाए”

यह भी पढ़ें

यात्रियों ने The Hindkeshariको बताया कि ट्रेन लेट हो रही हैं, प्लेटफॉर्म पर रुकने की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में आमलोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. एक यात्री ने बताया कि ट्रेन शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर चलनी थी, मगर अभी तक प्लेटफॉर्म पर आई नहीं. ऐसे में पूरा परिवार ठंड में ट्रेन का इंतज़ार कर रहा है. एक अन्य यात्री ने बताया कि बिहार से 1 बजे की ट्रेन आने वाली थी, जो अभी स्टेशन पर आई नहीं. साथ में शुगर पेशेंट है, ऐसे में रहना मुश्किल है. एक और यात्री ने कहा कि ठंड में पूरे परिवार के साथ मौजूद हूं. रात भर ठंड में हम स्टेशन पर ही रहें. 

यह भी पढ़ें :-  Weather Update: दिल्ली में गुलाबी ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

30 ट्रेने काफी देर से चल रही हैं

देखा जाए तो अगले कुछ दिन ठंड का यही हाल है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर भारत में लगातार ठंड और कोहरे का असर 2 दिन तक जारी रहेगै.  लगातार ठंड के प्रकोप के कारण यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश की कई ट्रेने देर से चल रही हैं. मौसम साफ नहीं रहने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है. दिल्ली से लगभग 30 ट्रेने काफी देर से चल रही हैं. ऐसे में आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button