देश

तस्वीरें 4, जिगरी यार… देखिए PM मोदी ने कैसे दी ट्रंप को जीत की बधाई


नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्रंप की जीत का ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें. डोनाल्‍ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा (270 इलेक्‍टोरल वोट) छू लिया है. अब ये तय हो गया है कि अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप होंगे.

PM मोदी ने दी दोस्‍त को बधाई…

डोनाल्‍ड ट्रंप की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने एक्‍स पर ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंने कई फोटो भी शेयर किये. इनमें पीएम मोदी, ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रम्प को हार्दिक बधाई…आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ाएंगे, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को फिर शुरू करने करने के लिए उत्सुक हूं. आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.

तेरे जैसा यार कहां… ट्रंप ने तारीफों के पुल बांधे, तो मस्क ने दागे जीत पर रॉकेट

यह भी पढ़ें :-  भारत विरोधी साजिश मामले में UP, बिहार में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

ट्रंप ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, कमला छूटीं पीछे 

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं. खबर लिखे जाने तक एसोसिएटेड प्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं. 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है.

अमेरिका में चल गया ट्रंप कार्ड, होंगे अगले राष्‍ट्रपति


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button