देश

हरियाणा में मतदाताओं को वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे खिलाड़ी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

हरियाणा में मतदाताओं को वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे खिलाड़ी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़:

हरियाणा में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में खिलाड़ी जागरूक करेंगे. राज्य में हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रयास उसी तर्ज पर शुरू किया गया है, जिस तरह निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के वास्ते प्रसिद्ध लोगों की सेवा लेता है.

अग्रवाल ने कहा कि सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में ऐसे प्रसिद्ध व्यक्तियों की मदद लेने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 70 प्रतिशत मतदान राष्ट्रीय औसत से अधिक था.अग्रवाल ने कहा, ‘‘हालांकि, इस बार हमारा लक्ष्य इसे 75 फीसदी तक ले जाना है.”

उन्होंने एक बयान में कहा कि विभिन्न जिलों के लिए खिलाड़ी नामित किए गए हैं, जिनमें झज्जर जिले के लिए एशियाई खेल- 2023 में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता पलक, फरीदाबाद जिले के लिए एशियाई खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक विजेता आदर्श सिंह और अंबाला जिले के लिए निशानेबाजी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह शामिल हैं.

इसी प्रकार, विश्व चैंपियनशिप में कुश्ती में रजत पदक विजेता सोनम मलिक को सोनीपत जिले के लिए और ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र जिले के लिए आइकन नामित किया गया है.

अग्रवाल ने पहली बार मतदान करने जा रहे राज्य भर के 18-19 वर्ष के युवाओं से कहा कि जब वे चुनावी प्रक्रिया से जुड़ेंगे, तो वे लोकतंत्र की ताकत और अपने वोट के महत्व को समझेंगे.

यह भी पढ़ें :-  जनता की संपत्ति ‘वोट जिहाद’ करने वालों को उपहार में दे देंगी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button