देश

यूपी के संभल में हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने शाही जामा मस्ज़िद के सदर को हिरासत में लिया

यूपी के संभल में हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने शाही जामा मस्ज़िद के सदर को हिरासत में लिया

(फाइल फोटो)

यूपी के संभल में हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पिछले साल 24 नवम्बर की विवादित स्थल के सर्वे को लेकर हिंसा को लेकर पूछताछ के लिए शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट से एसआईटी पूछताछ कर रही है.

संभल की कोतवाली में जफर अली को एसआईटी की टीम ने बुलाया है. जामा मस्ज़िद के दूसरे सर्वे के दौरान संभल में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हुईं थीं. जफर अली की भूमिका को लेकर एसआईटी आज सवाल जबाव कर रही है. पूछताछ के दौरान एसआईटी टीम, एएसपी और सीओ मौजूद हैं. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.



यह भी पढ़ें :-  मंदिर और दरगाह एक साथ, फिर भी नहीं है कोई झगड़ा... पंजाब की ये जगह बन रही मिसाल
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button