देश

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान का किया आह्वान

मतदान शुरू होने से पहले मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं तेलंगाना के अपने भाई-बहनों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान करता हूं.” उन्होंने युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में इस पर्व में भाग लेने की अपील की.  

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी तेलंगाना के मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में घरों से निकलें और ‘प्रजाला तेलंगाना’ (जनता का तेलंगाना) के लिए मतदान करें. 

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के लोगों ने फैसला किया है कि वे वंचितों के लिए सुरक्षा कवच वाली एक पारदर्शी, लोगों के अनुकूल सरकार चुनेंगे. पृथ्वी पर कोई भी ताकत उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ गया है…आइए अब ‘प्रजाला तेलंगाना’ (जनता का तेलंगाना) सुनिश्चित करें!”

उन्होंने राज्य के लोगों का आह्वान किया कि यह समय बाहर आने और प्रजाला तेलंगाना के सपने को साकार करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का है. खरगे ने कहा, “यह तेलंगाना के लोगों के अनगिनत सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का समय है, जिसके लिए आपने वर्षों तक अपना खून-पसीना बहाया है…. भारत में सबसे नए गठित राज्य तेलंगाना को आगे के लिए दूसरों को रास्ता दिखाना होगा.”

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज ‘प्रजाला’ (जनता) दोराला ( सामंती ) को हरा देगी! तेलंगाना के भाइयों और बहनों, बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें! ‘बंगारू’ (स्वर्णिम) तेलंगाना बनाने के लिए वोट करें, कांग्रेस को वोट दें.”

यह भी पढ़ें :-  IsraelPalestineConflict We Assume Iran Was Behind This Move: Israeli Diplomat On Hamas Terror Attack - ये केवल एक आतंकी ग्रुप का काम नहीं, इसके पीछे ईरान का हाथ... : हमास हमले पर इजराइल राजनयिक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “तेलंगाना की मेरी बहनों और भाइयों, मेरे सहोदरों… आपसे अपील है कि खूब सोच-समझकर, पूरे उत्साह और भरपूर ऊर्जा के साथ वोट दीजिये. वोट देना आपका अधिकार है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.” उन्होंने कहा, “वोट की शक्ति से प्रजाला तेलंगाना के सपने को पूरा करके दिखा दीजिये। अग्रिम बधाई। जय तेलंगाना, जय हिंद.”

ये भी पढ़ें :- तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी, BRS,कांग्रेस, बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button