देश

पंजाब : शादी समारोह में डांस करते हुए दिखा कैदी, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

पंजाब पुलिस को उस समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के बाद एक कैदी को शादी समारोह में नाचते हुए देखा गया. इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एक उप-निरीक्षक सहित दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया.

अधिकारियों के मुताबिक सवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू अपहरण के एक मामले में लुधियाना के केंद्रीय कारागार में बंद था. उसे मूत्र संबंधी समस्या की शिकायत के बाद आठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था.

संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था.

यह भी पढ़ें :-  सुप्रीम कोर्ट का EVM के कामकाज में अनियमितता के आरोप वाली याचिका पर विचार करने से इनकार
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button