देश

"जनता मन बना चुकी है…" हरियाणा विधानसभा चुनाव पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा


नई दिल्ली:

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर The Hindkeshariके रिपोर्ट से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “हम राजनीति में लोगों की सेवा करने की नीयत के साथ आए हैं और लोगों ने मौका दिया तो हम उनकी सेवा करते रहेंगे.” उन्होंने कहा, “हरियाणा में 36 बिरादरी इस बार कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी हैं और इस समय प्रदेश में कांग्रेस की लहर है. बीजेपी जा रही है”. 

हमने कोशिश की थी आप के साथ गठबंधन की

उन्होंने कहा, “लोगों ने लोकसभा चुनाव में दिखा दिया कि मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में है. पिछली बार लोगों ने देख लिया कि जिसे वो वोट देते हैं वो किसके साथ सरकार बनाती है और हरियाणा को 5 साल में बर्बाद कर दिया”. वहीं आप के साथ गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, “हमने तो कोशिश की थी लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए और वो हमारे साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं”. अन्य पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “सपा और लेफ्ट के साथ अभी गठबंधन के सवाल पर चर्चा की जा रही है”. 

दीपेंद्र हुड्डा ने कही ये बात

इसके साथ ही रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी The Hindkeshariके रिपोर्टर ने विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, इस बार प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. आज समाज का हर तब का बीजेपी के 10 साल के कुशासन से तंग आ चुका है. वह अब कांग्रेस की सरकार चाहते हैं. कांग्रेस सक्षम है हरियाणा में लेकिन हम इंडिया गठबंधन के दलों से बात कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें :-  NDA की हैट्रिक, फिर एक बार मोदी सरकार... पर गठबंधन के साथ

आम आदमी पार्टी पर भी बोले दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा, “हमने कभी ये नहीं कहा कि कोई भी जल कमजोर है लेकिन उन्होंने अपनी लिस्ट का ऐलान कर दिया है. आज हरियाणा के 36 बिरादरी ने ठाना है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस की सरकार को लाना है. मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी एक प्रक्रिया होती है उसी से मुख्यमंत्री तय होता है. कांग्रेस इस बार हरियाणा में अप्रत्याशित बहुमत लेकर आएगी. हमारी लड़ाई भाजपा को सरकार से बाहर करने की है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की है”.



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button