जनसंपर्क छत्तीसगढ़

Public Relations Commissioner : जनसम्पर्क आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों से काम-काज की जानकारी ली

रायपुर, 29 अक्टूबर। Public Relations Commissioner : जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक सहित संचालनालय एवं संवाद के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :-  राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे…..
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button