दुनिया

कैंसर को खत्म करने के लिए क्वाड कैंसर मूनशॉट एक बड़ी पहल: जो बाइडेन


नई दिल्ली:

जो बाइडेन ने क्वाड शिखर सम्मेलन में कैंसर मूनशॉट की घोषणा की और कहा कि मैं बेहद गर्व के साथ कह रहा हूं कि क्वाड कैंसर मूनशॉट विश्व में कैंसर की बीमारी को खत्म करने में मदद करेगी और इसकी शुरुआत सर्वाइकल कैंसर से होगी. जो बाइडेन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. 

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सर्वाइकल कैंसर सबसे अधिक रोके जा सकने वाले कैंसरों में से एक है, फिर भी हर साल इंडो-पैसिफिक में 150,000 महिलाओं की इससे मृत्यु हो जाती है.”

बता दें कि क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे. इस दौरान पीएम मोदी ने भी ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ का संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारत रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग करेगा. मुझे खुशी है कि हिंद-प्रशांत दशों के लिए गवी और क्वाड की पहलों के अंतर्गत भारत से चार करोड़ वैक्सीन डोज का योगदान दिया जाएगा. ये 4 करोड़ वैक्सीन डोज करोड़ों लोगों के जीवन में आशा की किरणें बनकर आएंगी. जब क्वाड कार्रवाई करता है, तो यह सिर्फ देशों के लिए नहीं होता. यह लोगों के लिए भी होता है. यह हमारे मानव केंद्रित दृष्टिकोण का सच्चा सार है.

यह भी पढ़ें :-  चीन में कार ने 35 लोगों को कुचलकर मार डाला, 43 हुए घायल, झुहाई एयरशो से पहले हुई यह घटना



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button