देश

भारत से ही लड़ रहे हैं राहुल गांधी…; कांग्रेस नेता की इंडियन स्टेट वाली टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार


नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी यह टिप्पणी कि ‘हम अब बीजेपी, आरएसएस (RSS) और ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से लड़ रहे हैं’, देश के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान है. राहुल ने इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के कोटला रोड पर 9ए स्थित कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. यदि आप मानते हैं कि हम बीजेपी नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं या हम आरएसएस नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप नहीं समझ पाए हैं कि क्या हो रहा है.”

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना

केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राहुल को उनकी टिप्पणी पर घेरा है. जेपी नड्डा ने अपने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई अब उनके अपने नेता द्वारा ही उजागर कर दी गई है. मैं राहुल गांधी की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने वह स्पष्ट रूप से कहा जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं! यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके पारिस्थितिकी तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है जो भारत को बदनाम, अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं. उनके बार-बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है. उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है.

यह भी पढ़ें :-  मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने को लेकर चुनाव आयोग ने दिया अपडेट, जानिए क्या बताया

वित्त मंत्री और अमित मालवीय ने भी राहुल को घेरा

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि विपक्ष के नेता, जिन्होंने संविधान की शपथ ली है, कह रहे हैं कि वह इंडिय स्टेट से लड़ रहे हैं. राहुल गांधी की टिप्पणी का कुछ सेकेंड का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने अब भारतीय राज व्यवस्था के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है. यह सीधे ‘जॉर्ज सोरोस’ की ‘प्लेबुक’ से लिया गया है.”

राहुल गांधी के किस बयान पर बीजेपी हमलावर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी आरएसएस और उनके सहयोगियों पर व्यवस्थित रूप से भारत के संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि (इंडियन स्टेट) भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है, अब हमारी लड़ाई भारतीय राज्यों से भी है.”

यह भी पढ़ें :-  वित्तीय घाटा कम करने के लिए जरूरी सब्सिडी काटने की जरूरत नहीं : The Hindkeshariसे निर्मला सीतारमण

ये भी पढ़ें : ‘भारत को कमजोर करने वालों के साथ कांग्रेस’, राहुल गांधी के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button