देश

सलमान खान गोलीबारी केस : मुंबई पुलिस आरोपियों पर लगा सकती है 'मकोका'

सलमान खान गोलीबारी केस : मुंबई पुलिस आरोपियों पर लगा सकती है 'मकोका'

अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी…

नई दिल्‍ली :

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर पर गोलीबारी के मामले के आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लागू करने के लिए सबूत जुटाने की प्रक्रिया में है. वहीं, गोलीबारी मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ नोटिस जारी कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, गुजरात के साबरमती जेल में बंद उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया. उन्होंने कहा, “अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है. अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है तथा अमेरिका आता-जाता है, जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी पता पुर्तगाल का निकला.”

पुलिस के अनुसार, कथित हमलावर (शूटर) विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था. विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं तथा उन्हें 15 मार्च को सोनू बिश्नोई एवं अनुज तपन ने दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराये थे.

पुलिस के मुताबिक सोनू बिश्नोई और तपन फाजिल्का के रहने वाले हैं… तथा फाजिल्का पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल स्थान के समीप है. अधिकारी ने कहा, “दोनों (सोनू एवं तपन) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं.”

यह भी पढ़ें :-  इंदिरा गांधी के गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी की पूरी दौलत सरकार के खाते में चली जाएगी? पूरा मामला समझिए

ये भी पढ़ें :- 

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button