दुनिया

सरबजीत के हत्यारे की लाहौर में बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या: रिपोर्ट

सरबजीत के हत्यारे की लाहौर में बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या: रिपोर्ट

पाकिस्तानी कैदियों के एक समूह ने सरबजीत सिंह पर हमला किया था. (फाइल)

नई दिल्ली :

पाकिस्तान (Pakistan) की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह (Sarabjeet Singh) की हत्या के आरोपी एवं आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के करीबी सहयोगी आमिर सरफराज ताम्बा (Amir Sarfaraz Tamba) की रविवार को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि ताम्बा पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में हमला किया और उसे नाजुक हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें :-  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काकड़ की पहली चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 20 करार पर किए हस्ताक्षर
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button