देश

उत्तर भारत में कंपा देने वाली ठंड, अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़का

उत्तर भारत में कंपा देने वाली ठंड, अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़का

राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Weather News: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही. इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है. मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया .

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है. हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था.

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button