देश

सोनू सिंह ने पहले ही कर दी थी अनंत सिंह के जेल जाने की भविष्यवाणी,इस बात पर हुआ था विवाद


नई दिल्ली:

बिहार के मोकामा में बुधवार को हुई फायरिंग की घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने बाढ़ की एक अदालत में सरेंडर किया है.पुलिस ने इस घटना में आरोपी बनाए गए सोनू-मोनू गिरोह के सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों से पहले पुलिस ने अनंत सिंह गुट के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था. इस मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह ने पहले ही अनंत सिंह की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी कर दी थी. 

क्या कहा था सोनू सिंह ने

मोकामा की घटना के बाद से ही सोनू-मोनू गैंग की चर्चा देशभर की मीडिया में हो रही है. इस गैंग के सोनू सिंह ने गिरफ्तारी से पहले एक टीवी चैनल से बातचीत की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह सिस्टम को कुछ नहीं समझते हैं, वो सिस्टम को अपनी जागीर समझते हैं. उन्होंने कहा कि इन सबको सजा मिलेगी और ये लोग दो-तीन दिन में जेल भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा था कि वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी पल-पल की रिपोर्ट दी जा रही है. अब सोनू सिंह की यह भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है.बाढ़ की अदालत में आत्मसमर्पण करने वाले अनंत सिंह को पटना की बेउर जेल ले जाया जा रहा है. 

दरअसल बीते बुधवार की शाम को पटना जिले के मोकामा के नौरंगा गांव में एक घर पर कब्जे को लेकर सोनू-मोनू गिरोह और अनंत सिंह गुट के बीच गोलीबारी हुई थी.ग्रामीण को मुताबिक दोनों ही तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई थी.हालांकि दोनों ही गुट फायरिंग को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. और फायरिंग करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं. फायरिंग की इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का महौल है. पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में बदल दिया है. इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है.पुलिस ने पहले इस मामले में सोनू सिंह के अलावा अनंत सिंह के करीबी तरुण सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें :-  Jammu Kashmir Exit Poll: नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे,पर्दे के पीछे BJP के साथ कौन

अनंत सिंह और सोनू सिंह के दावे

इस घटना के बाद अनंत सिंह ने मीडियाकर्मियों से दावा किया था कि नौरंगा गांव के कुछ लोग उनके पास आए और आरोप लगाया कि सोनू-मोनू ने उन्हें उनके घरों से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया है.इसके बाद वो नौरंगा गांव गए और अपने समर्थकों से ताले खुलवा दिए. उनका कहना था कि उन्होंने अपने लोगों को सोनू-मोनू को बुला लाने के लिए भेजा था, लेकिन उनके ऊपर फायरिंग की गई. उनका कहना है कि उनके लोगों ने भी जवाब में कार्रवाई की होगी. वहीं सोनू सिंह का कहना है कि जो व्यक्ति घर पर ताला लगाने की शिकायत लेकर अनंत सिंह के घर गया था, वह उनके ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मुंशी है. उनका कहना है कि वह व्यक्ति उनका लाखों रुपये लेकर फरार है. 

ये भी पढ़ें: सोनू-मोनू, गोली और अब एक्शन: अनंत सिंह ने किया सरेंडर, उन्हें लेकर पटना के बेऊर जेल के लिए निकली पुलिस



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button