देश

राष्ट्र के नायकों की मूर्तियों का रखा जाएगा ध्यान…रेखा गुप्ता ने भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार ने एक महीने पहले शपथ ली, तो विपक्ष ने भगत सिंह की तस्वीर को लेकर हंगामा किया. लेकिन जब उनकी मूर्ति दो साल से खंडित पड़ी थी, तब किसी ने ध्यान नहीं दिया.” 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा पिछले दो साल से खंडित हालत में थी,जिसे हाल ही में विधायक सतीश उपाध्याय के प्रयासों से नया रूप दिया गया. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने एक आदेश जारी किया है जिसमें दिल्ली में मौजूद सभी राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों के रखरखाव और सम्मान का निर्देश दिया गया है.

इससे पहले सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर भी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजली दी. उन्होंने लिखा कि देशभक्ति की अलख जगाने वाले अमर शहीदों को शत्-शत् नमन! शहीद भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए, हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं. देश उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है, और वे सदैव युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. 

ये भी पढ़ें-: वो दोषी नहीं आरोपी थी… सुशांत सिंह मामले में रिया के साथ कब-कब क्या-क्या हुआ यहां जानिए

यह भी पढ़ें :-  अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों किया हमला, 9 नागरिकों की मौत


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button