दुनिया

जलवायु संकट के समाधान के लिए विश्व को भारत के नेतृत्व से उम्मीद : राष्ट्रमंडल महासचिव

जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की बढ़ती मांग के बीच भारत से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर स्कॉटलैंड ने कहा कि भारत को ‘‘1.4 अरब लोगों का पेट भरने के साथ उनका ख्याल रखना है”, जो कि राष्ट्रमंडल कहे जाने वाले 56 देशों की लगभग आधी आबादी है. 

स्कॉटलैंड ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि भारत में अपनी स्थिति संभालने और नेतृत्व करने का साहस होगा और वह ऐसा कर सकता है. अन्य राष्ट्रमंडल देशों के साथ-साथ भारत से जो प्रतिभा आ रही है, वह हमें इस समस्या को हल करने में सक्षम बना सकती है.”

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पूरी तरह से आशा का प्रतिनिधित्व करता है…राष्ट्रमंडल कुछ सबसे आश्चर्यजनक समाधानों की पेशकश के लिए इसका आभारी है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि देश नेतृत्व की अपनी स्थिति बनाए रखेगा. 

स्कॉटलैंड ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को ‘‘उचित बदलाव” की आवश्यकता है, जिसका अर्थ है निष्पक्ष और तार्किक तरीके से जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ बढ़ना. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी स्वीकार करते हैं कि यह चुटकी बजाते ही नहीं हो सकता. हमें निष्पक्ष रूप से इसकी योजना बनानी होगी.”

भारत की प्रौद्योगिकी क्रांति पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे देश ने न केवल लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, बल्कि पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत कम राशि खर्च करके चंद्रमा के ‘दक्षिणी हिस्से’ तक भी पहुंच गया.

उन्होंने कहा, जब नवोन्मेष की बात आती है तो भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को शायद अन्य देशों की तुलना में अधिक ‘यूनिकॉर्न’ मिले हैं. 

यह भी पढ़ें :-  मस्क और ट्रंप के बाइडेन वाले दावे पर क्या बोलीं सुनीता विलियम्स? जानिए धरती पर लौटने का प्लान

यूनिकॉर्न शब्द का इस्तेमाल ऐसी स्टार्टअप कंपनी का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिसका मूल्य एक अरब अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक है.  राष्ट्रमंडल महासचिव ने कहा कि भारतीय ‘जुगाड़’ छोटे देशों और द्वीपीय देशों को प्रेरित कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :

* जलवायु परिवर्तन संकट से निपटने की मुहिम का G20 देशों को करना होगा नेतृत्व : एंटोनियो गुटेरेस

* जलवायु परिवर्तन संकट पर PM मोदी ने G20 देशों को दिखाई राह, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुआत

* जी20 देशों को 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य कायम रखकर नेतृत्व दिखाना चाहिए: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button