देश

"दबदबा था, दबदबा रहेगा" : रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव में अपने करीबी की जीत के बाद बोले बृजभूषण

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में विजेता रहे संजय सिंह के साथ बृजभूषण शरण सिंह.

नई दिल्ली :

भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के चुनावों में अपने करीबी सहयोगी की जीत के तुरंत बाद संस्था के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि, “दबदबा था, दबदबा रहेगा.” उनकी यह टिप्पणी यही दर्शाती है कि उनका संस्था पर प्रभाव बना रहेगा. बृज भूषण शरण सिंह पर देश की कुछ शीर्ष पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. 

यह भी पढ़ें

भारतीय कुश्ती महासंघ के गुरुवार को हुए चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को 47 में से 40 वोट मिले और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को हरा दिया. श्योराण को साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट सहित उन सभी पहलवानों का समर्थन प्राप्त था, जिन्होंने बीजेपी सांसद बृज भूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि यह देश के पहलवानों की जीत है और उन्हें उम्मीद है कि कुश्ती की गतिविधियां जो 11 महीने से रुकी हुई थीं (जब से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ), अब फिर से शुरू होंगी.

पूर्व कुश्ती महासंघ प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण ने अपने करीबी संजय सिंह को पक्षपात नहीं करने वाला व्यक्ति बताया. 

बृज भूषण ने कहा, “एक संदेश दिया गया है. देश का हर अखाड़ा (कुश्ती अकादमी) पटाखे फोड़ रहा है. दबदबा था, दबदबा रहेगा! मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और मतदाताओं को देना चाहता हूं. मैं सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुए थे… केंद्र यह सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ा कि चुनाव हो और एक गैर-पक्षपाती व्यक्ति को अध्यक्ष चुना जाए.”

यह भी पढ़ें :-  Madhya Pradesh Exit Polls 2023: हिन्दी बेल्ट के अहम सूबे MP में BJP को बढ़त, लेकिन कांग्रेस दे सकती है टक्कर

उन्होंने कहा कि, “कुश्ती पर 11 महीने का ‘ग्रहण’ खत्म हो गया है. 10 दिनों के भीतर कुश्ती का परिदृश्य फिर से बदल जाएगा और हम ओलंपिक में वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा लोग चाहते हैं.”

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button