देश

वे जो रोज बोलते हैं, आज… महाकुंभ में अखिलेश की डुबकी पर क्या बोले योगी, जानिए


लखनऊ:

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संगम में डुबकी लगाने पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि वो जो रोज बोलते हैं, उससे आगे बढ़ने के लिए उन्होंने आज प्रयागराज में डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बने हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में आयोजित The Hindkeshariके ‘महाकुंभ संवाद’ में The Hindkeshariके एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही. 

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

इससे पहले उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी. इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था, “बीजेपी वालों के लिए तो यही कहना है कि कुंभ में आएं तो सहनशीलता के साथ स्नान करें. यहां पुण्य और दान के लिए आते हैं लोग, वॉटर स्पोर्ट के लिए नहीं आते हैं.”

दरअसल अखिलेश यादव ने आज सोशल मीडिया साइट एक्स पर उत्तर प्रदेश सरकार के दावों को लेकर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था कि भाजपा सिर्फ 1 ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं.उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की तरफ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले चार सालों में उप्र की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: स्वर्ग से कैसे धरती पर आई गंगा, महाकुंभ की यह संपूर्ण अमृत कथा आपको भावों से भर देगी


यह भी पढ़ें :-  दिल्ली चुनाव से पहले AAP छोड़ने वाले 8 विधायक हुए BJP में शामिल, कल ही दिया था इस्तीफा

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button