देश

झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि छोटानागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र के पास यह घटना हुई.

जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि इस विस्फोट में दो जवान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए हैं और उन्हें हवाई मार्ग से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. 

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

यह भी पढ़ें :-  क्या है 'गेटवे ऑफ झारखंड' कोडरमा का चुनावी हाल, मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहा यह उम्मीदवार
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button