देश

उफ्फ रात में इतनी भयानक गर्मी! दिल्ली में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘लू’ का दौर जारी है तथा पूरा राज्य इसकी चपेट में है. राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा. झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को प्रयागराज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. इसके अलावा झांसी में 47.1 डिग्री, वाराणसी और कानपुर में 46.8, आगरा में 46.5, सुलतानपुर में 46.4, फतेहपुर में 46.2, फुरसतगंज और बाराबंकी में 46—46, उरई में 45.8 और राजधानी लखनऊ में 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के लगभग सभी स्थानों पर लू चलने और कहीं-कहीं भीषण लू चलने का अनुमान है. 

हरियाणा के नूंह में पारा 47 के पार 

हरियाणा में भीषण लू की स्थिति रविवार को भी जारी रही और समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने कहा कि प्रचंड गर्मी ने दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ को भी प्रभावित किया, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  पंजाब के लुधियाना के समराला में भीषण गर्मी जारी है, जबकि हरियाणा में नूंह सबसे गर्म स्थान रहा. हरियाणा के अन्य स्थानों में फरीदाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें :-  Delhi Weather Today: लगातार चढ़ रहा दिल्ली का पारा, अधिकतम तापमान पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस

Latest and Breaking News on NDTV

महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा.  गर्म मौसम की स्थिति ने गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र को भी प्रभावित किया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने कहा कि रोहतक में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तथा करनाल में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में बठिंडा रहा सबसे गर्म 

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पठानकोट में यह 46.1 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.6 डिग्री, पटियाला में 45.5 डिग्री, गुरदासपुर में 46 डिग्री और फिरोजपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 19-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 18-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
(भाषा इनपुट के साथ…)

इसे भी पढ़ें :- चोपता घूमने साथ निकलीं थीं नोएडा के फ्लैट में रहने वालीं 6 सहेलियां, पर किस्मत देखिए


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button