देश

119 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ लैंड


अमृतसर:

119 भारतीय यात्री को लेकर अमेरिकी सेना का विमान अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा है. अमृतसर के पुलिस कमिश्नर, डीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हवाई अड्डे पर मौजूद हैं. 

यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया गया है. इससे पहले अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था. ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था.

अमेरिका के अनुसार, जब तक सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस नहीं भेज दिया जाता, तब तक निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी. 


यह भी पढ़ें :-  न्यूयॉर्क की ट्रेन में महिला को जिंदा जलाने वाले की गिरफ्तारी पर मस्क ने क्यों लिखा 'Wow'
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button