देश

VIDEO: उत्तर प्रदेश में भीड़ ने पुलिसकर्मी को लात-घूंसों से जमकर पीटा

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी की पिटाई
  • लखनऊ से 260 किलोमीटर दूर महोबा की घटना
  • वाकये का वीडियो आया सामने

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में आक्रोशित भीड़ ने बीच बाजार एक पुलिसकर्मी की घेरकर पिटाई कर दी. घटना राजधानी लखनऊ से लगभग 260 किलोमीटर दूर महोबा की है. इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल एक लड़के को तेज़ रफ़्तार बस ने कुचल दिया था और पुलिस वाले स्थिति को नियंत्रित करने आए थे. वीडियो में दिख रहा है कि इसी समय भीड़ घटनास्थल पर आई और पुलिस वाले पर लात-घूंसे बरसाने लगी.

वीडियो में पुलिस वाले को लाठियों से पीटे जाने पर खुद को बचाते हुए देखा जा सकता है. कुछ लोग उसे लात से भी मार रहे हैं.

एक दूसरे वीडियो में भीड़ को पुलिसकर्मी का पीछा करते हुए भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें :-  आगरा में राणा सांगा पर दिये बयान पर बवाल, सपा सांसद के घर हमला; पुलिस और करणी सेना में झड़प
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button