देश

हार में भी.. जीत में भी,जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले, Social Media पर वायरल हुआ क्यूट मोमेंट


नई दिल्ली:

12 सालों के बाद एक बार फिर भारत चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह बन गया है और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दे दी है, इसी के साथ सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है.

देखें तस्वीर

चैंपियस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है और क्रिकेट फैंस में एक अलग ही प्रकार की ऊर्जा है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से एक ऐसी फोटो भी सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वो फोटो ट्रेंड में आने लगी फोटो और किसी की नहीं बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की है, तस्वीर में जीत के बाद विराट और अनुष्का की एक दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

न्यूजीलैंड से जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को सीढ़ियों पर जाकर गले लगाया और उसके बाद उन्हें स्टेडियम में लेकर भी आए, अनुष्का की चैंपियस ट्रॉफी की फोटो के साथ-साथ 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें भी वह विराट को गले लगाते हुए नजर आ रही है और उनका हौसला बढ़ा रही है, वहीं दोनों फोटो को एक साथ लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि विराट-अनुष्का की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटीव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और यूजर्स अनुष्का की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं,

यह भी पढ़ें :-  दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए MDC 100 मलबा संग्रहण केंद्र करेगी स्थापित

फाइनल में नहीं चले विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी की इस सीरिज के फाइनल में विराट की किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह फाइनल में अपना जादू नहीं दिखा पाए और 2 गेंदों में 1 रन बनाकर मिचेल ब्रेसवेल को अपना विकेट दे बैठे, हालांकि बाकी मैचों में विराट ने संतोषजनक पारी खेली



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button