दुनिया

हाथ में 2-2 फोन, वॉर रूम में बैठक… देखिए जब भयानक भूकंप के बाद फुल एक्शन में दिखीं थाईलैंड की PM पैटोंगटार्न शिनवात्रा

Myanmar Thailand Earthquake: थाईलैंड और म्यांमार में शुक्रवार दोपहर बाद आई तेज भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है. 7.7 की तीव्रता से आई भूंकप के बाद दोनों देशों में कई बिल्डिंग ढह गए, कई पुल टूट गए, कई सड़कें तबाह हो गई. इस विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों में राहत-बचाव कार्य जारी है. खबर लिखे जाने तक भूकंप से 107 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. हालांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा, क्योंकि जैसे-जैसे मलबा हटेगा, वैसे-वैसे हताहतों का आंकड़ा बढ़ेगा. 

अभी तक आई जानकारी के अनुसार म्यांमार में 103 लोगों की मौत हुई है. थाईलैंड में 4 लोगों की मौत हुई है. यहां 50 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा, चीन में भी दो लोग घायल हुए हैं. 

फुल एक्शन मोड में नजर आ रही थाई पीएम

थाइलैंड में आई विनाशकारी भूकंप के बाद वहां की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा (Paetongtarn Shinawatra) फुल एक्शन मोड में दिख रही हैं. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो इस आपात स्थिति को कंट्रोल करने में अफनी पूरी ताकत से जुटी नजर आ रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मीटिंग से ही राहत-बचाव कार्यों के दिए निर्देश 

थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग ने कहा कि भूकंप देश के लगभग सभी क्षेत्रों में महसूस किया गया. बताया गया कि जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा एक मीटिंग में थी. भूकंप के झटके महसूस होते ही उन्होंने उस मीटिंग को वहीं रोककर राहत-बचाव कार्यों के जरूरी निर्देश देती नजर आई. 

यह भी पढ़ें :-  बैठकों का दौर, फोन पर पल-पल का अपडेट... भूकंप के बाद थाईलैंड की PM ने कैसे किया हालात पर कंट्रोल, PHOTOS

हाथ में दो-दो फोन लिए निर्देश देती नजर आईं पीएम

इस दौरान की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वो हाथ में दो-दो फोन लिए नजर आ रही हैं. वो दोनों मोबाइलों से भूकंप के बाद स्थितियां को कंट्रोल करने का निर्देश दे रही थी. इसके बाद थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए तुरंत एक आपातकालीन बैठक बुलाई.

Latest and Breaking News on NDTV

फुकेत से बैंकॉक लौंटी पीएम शिनवात्रा, ली बैठक 

भूकंप के बाद प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा फुकेत से बैंकॉक लौट आई, जहां उन्होंने म्यांमार में आए भूकंप के थाईलैंड पर पड़ने वाले प्रभावों को संबोधित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ एक तत्काल बैठक की.

पीएम ने जनता को किया आश्वस्त, कहा- सुनामी का कोई खतरा नहीं

शाम 6 बजे तक प्रधानमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्र सीमित है, और भूकंप के बाद के झटके जिनकी अब तक 17 रिपोर्टें आई हैं, धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और कोई खास नुकसान नहीं होगा. सुनामी का भी कोई खतरा नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों के लिए की गई भोजन-पानी की व्यवस्था

यह भी बताया गया कि कॉन्डोमिनियम के निवासी अपने घरों को लौट सकते हैं, लेकिन बैंकॉक के गवर्नर ने सार्वजनिक पार्कों को बंद करने की अवधि बढ़ा दी है और जनता की सहायता के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की है. 

बीटीएस और एमआरटी सिस्टम की सुरक्षा के लिए जांच की जा रही है, कल से इनकी सेवा फिर से शुरू होने की उम्मीद है. जनता की मदद के लिए आज अतिरिक्त बस सेवाएँ प्रदान की गई हैं.

यह भी पढ़ें :-  म्‍यांमार में भूकंप के तेज झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर 7 रही तीव्रता; बैंकॉक में बुरी तरह कांपी धरती

यह भी पढ़ें – म्यांमार में भूकंप से तबाही, अबतक 107 की मौत, 350 घायल, दिल दहला रहे हैं वीडियो


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button