देश

आपने इतनी सस्ती गोभी पिछली बार कब खाई थी? दिल्ली में आसमान से जमीन पर आए सब्जियों के दाम


नई दिल्ली:

दिल्ली में लंबे अरसे बाद सब्जियों के दाम आसमान से उतरकर जमीन पर आ गए हैं. इन दिनों दिल्ली की सब्जी मंडियों में मौसमी सब्जियों की बहार है. इस बहार के पीछे कारण सिर्फ सर्दियों के मौसम की ताजी हरीभरी सब्जियां नहीं हैं, बल्कि इनके दामों में आई कमी भी है. आम मध्यम वर्गीय लोगों में खास तौर पर पसंद की जाने वाली सब्जी फूल गोभी (Cauliflower) के दाम आश्चर्यजनक रूप से काफी नीचे उतर आए हैं. फूल गोभी राजधानी के साप्ताहिक सब्जी बाजारों में 10 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर मिल रही है.    

राजधानी दिल्ली में आम लोग लंबे समय से महंगी सब्जियों के कारण परेशान थे. पिछले साल गर्मियों के मौसम में सब्जियों के दाम जो बढ़े तो फिर बारिश के मौसम में भी नीचे आने के बजाय चढ़ते चले गए. लहसुन, प्याज जैसी सब्जियां जो कि रोज के भोजन का जरूरी हिस्सा होती हैं, इतनी महंगी हो गईं कि लोगों को इनके बिना ही गुजारा चलाना पड़ा. हालांकि लहसुन सहित कुछ अन्य सब्जियों के भाव अब भी आसमान पर ही हैं.       

जैसा कि अक्सर होता है, सर्दियों में हरी सब्जियों की जोरदार पैदावार हो रही है और इसका असर बाजारों में दिखाई दे रहा है. चूंकि सब्जियों की आवक अच्छी हो रही है तो इनके दाम भी घट गए हैं. यानी सब्जियों के मौजूदा दाम मध्यम और निम्न वर्ग को राहत दे रहे हैं और उनके बजट को नहीं बिगाड़ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सब्जी मंडियों में मटर, टमाटर, गोभी, पत्ता गोभी, हरी सागें, गाजर, मूली, बीन्स सहित कई किस्म की सब्जियां आ रही हैं. एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर की सब्जी मंडियों में मौसमी सब्जियों के दाम पहले की तुलना में 50 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं.  फूल गोभी 6 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रही है. टमाटर 10 से 15 रुपये किलो, मैथी भाजी 15 से 20 रुपये किलो, सरसों की साग 15 से 20, मूली 15 से 20, मटर 30 से 40, धनिया पत्ती 10 से 15, सेम 30 से 40, अदरक 40 से 50, चुकंदर 30 से 40, हरी मिर्च 50 से 60, गाजर 10 से 20, आलू 15 से 25 और घीया 10 से 20 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहा है. सब्जियों के दाम घटने से आम नागरिकों की थाली में रौनक लौट आई है.

यह भी पढ़ें :-  The Hindkeshariपोल ऑफ पोल्स: दिल्ली ने 26 साल बाद खिलाया कमल, डूबेगी AAP की नैया, देखिए सभी EXIT POLLS के नतीजे



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button