देश

कौन है कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF जवान? क्या बोली


नई दिल्ली:

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला कॉन्सटेबल ने बदसलूकी की. इस मामले को लेकर कंगना की तरफ से शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीआईएसएफ कर्मी का नाम कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) है. उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना के बयान से वो आहत थी. उसने कहा है कि कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर गलत बयान दिया था. जिस कारण उसने कंगना के साथ बदसलूकी की है. 

सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली है और पंजाब के स्थानीय किसान नेता शेर सिंह की बहन है. अधिकारियों ने बताया है कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया. विभागीय जांच की शुरुआत कर दी गयी है.  कंगना के विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ सिपाही ने कथित रूप से अभिनेत्री को थप्पड़ मारा.  

पूरे मामले पर कंगना रनौत ने क्या कहा? 
कंगना ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे बहुत ज्‍यादा फोन कॉल्‍स आ रहे हैं, मीडिया के भी और अपने शुभचिंतकों के भी. मैं सुरक्षित हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वह सिक्‍योरिटी जांच के दौरान हुआ. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी आई और उसने मेरे चेहरे पर मारा और गाली देने लगी. जब मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्‍होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उससे कैसे निपटेंगे.”

यह भी पढ़ें :-  Lok Sabha Election : BJP की पांचवीं लिस्ट में कई बड़े नेता हुए बेटिकट, कुछ सीटों पर बदले उम्मीदवार

ये भी पढ़ें-: 


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button