देश

बीजेपी ने कर्नाटक में विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल को क्यों 6 साल के लिए निकाला

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कर्नाटक के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. यह कार्रवाई राज्य स्तरीय पार्टी नेतृत्व की आलोचना और पार्टी निर्देशों की अवहेलना के कारण की गई है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई 26 मार्च, 2025 को एक पत्र जारी करके की गई, जिसमें यतनाल के पार्टी अनुशासन के ‘बार-बार उल्लंघन’ को गंभीरता से लिया गया है. समिति ने पाया कि अच्छे व्यवहार के पिछले आश्वासनों के बावजूद यतनाल ने बार-बार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है.

इससे पहले कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 


यह भी पढ़ें :-  दिव्या पाहूजा मर्डर : पूछताछ में आरोपी बोला, रिलेशनशिप में थे हम, कर रही थी ब्लैकमेल- पुलिस सूत्र
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button