देश

विरोध करने वालों की… वक्फ बिल पर मुस्लिम धर्मगरु ने पीएम मोदी से क्यों लिखा पत्र, पढ़ें क्या है इसकी वजह

विरोध करने वालों की... वक्फ बिल पर मुस्लिम धर्मगरु ने पीएम मोदी से क्यों लिखा पत्र, पढ़ें क्या है इसकी वजह

वक्फ संसोधन बिल को लेकर पीएम लिखा पत्र

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जहां एक तरफ विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक संगठन अपनी आवाज उठा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ के जाने मानें मुस्लिम धर्मगुरु इफराहिम हुसैन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर एक खास मांग की है. उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में इस विधेयक का विरोध करने वालों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं वो लोग अब तक वक्स संपत्ति को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराने और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग क्यों नहीं की. 

पीएम को लिखे पत्र में उठाए कई सावल

इफराहिम हुसैन ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कई अहम सवाल भी खड़े किए. उन्होंने कहा कि क्या वक्त संपत्तियां भू-माफियाओं के कब्जे में नहीं हैं? क्या इन संपत्तियों का लाभ जरूरतमंद मुस्लिम समाज को मिल पा रहा है? यदि ये नहीं हो पा रहा है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. 

इस बिल के खिलाफ हुए प्रदर्शन

आपको बता दें कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ  कुछ दिन पहले ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन किया था. कई धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सिविल सोसाइटी के नेता भी प्रदर्शन का हिस्सा बने थे.वक्फ बिल के विरोध में शामिल होने के लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे हैं.प्रदर्शन में शामिल होकर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाईचार खत्म किया जा रहा है, लोकतंत्र खत्म हो रहा था. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की थी, जिसमें पहले चरण के तहत क्रमशः 26 और 29 मार्च को पटना और विजयवाड़ा में राज्य विधानसभाओं के सामने बड़े पैमाने पर धरना देने की योजना बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें :-  रॉबर्ट वाड्रा ने कहा,‘‘कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी BJP को चुनावी झटका देंगे मतदाता’’



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button