देश

मराठवाड़ा में 2023 में 1,088 किसानों ने आत्महत्या की: रिपोर्ट

मराठवाड़ा में 2023 में 1,088 किसानों ने आत्महत्या की: रिपोर्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र): मराठवाड़ा के आठ जिलों में 2023 में 1,088 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए. संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एक अधिकारी ने बताया कि 2022 की तुलना में इस संख्या में 65 मामलों की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में दर्ज किए गए आत्महत्या के 1,088 मामलों में से सबसे अधिक 269 मामले बीड के थे. इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर में 182, नांदेड़ में 175, धाराशिव में 171 और परभणी में 103 मामले सामने आए. जालना, लातूर और हिंगोली में क्रमशः 74, 72 और 42 किसानों ने आत्महत्या की.

रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा में 2022 में 1,023 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए थे. मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, हिंगोली, धाराशिव, लातूर, नांदेड़ और परभणी जिले शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने प्रत्येक मामले की जांच की और पात्र मामलों में किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई.

उन्होंने बताया कि 1,088 मामलों में से 777 मामले अनुग्रह राशि के लिए पात्र थे और 151 मामलों की जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें:- 
शबरी, निषाद राज गुह और जटायु… PM मोदी ने रामायण के इन पात्रों का जिक्र करके देश को क्या दिया मैसेज?

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या [email protected]
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)
यह भी पढ़ें :-  Devarkadra Election Results 2023: जानें, देवरकदरा (तेलंगाना) विधानसभा क्षेत्र को

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button