देश

जांबाज! प्रयागराज स्टेशन पर RPF जवान ने चलती ट्रेन के नीचे आने से बुजुर्ग को बचाया, देखें VIDEO

जांबाज! प्रयागराज स्टेशन पर RPF जवान ने चलती ट्रेन के नीचे आने से बुजुर्ग को बचाया, देखें VIDEO

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन में दोबारा चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान वह नीचे यानी पटरी पर गिरने लगता है. लेकिन मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान संजय कुमार रावत मौजूद थे. उन्होंने यात्री को नीचे की तरफ खींच लिया, जिससे वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से बच गया और उसकी जान बचाई जा सकी.

यह भी पढ़ें

व्यक्ति, जिसकी पहचान सज्जन सिंह के रूप में हुई है, दोपहर का भोजन खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन से उतरा था. ट्रेन गुवाहाटी से बीकानेर जा रही थी.  जयपुर के निवासी सज्जन सिंह ने देखा कि उनकी ट्रेन स्टेशन से निकल रही है और वे तेजी से अपने कोच की ओर बढ़े. इसी दौरान उनका पैस फिसल जाता है. 

हालांकि, 63 वर्षीय व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय फिसल गए और लगभग प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई में गिर गए. तब उसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान संजय कुमार रावत ने बचाया, जो उसी प्लेटफॉर्म पर खड़े थे. 

रावत ने देखा कि सज्जन सिंह अपना संतुलन खो बैठे थे और कोच का हैंडल पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. कुछ ही सेकंड में, उसे बुजुर्ग यात्री की ओर दौड़ते और उसे दूर ले जाते देखा जा सकता है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसे भारतीय रेलवे ने एक्स पर साझा किया. 

यह भी पढ़ें :-  सता रहा गिरफ्तारी का डर! AAP नेता अमानतुल्लाह खान ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

कुछ एक्स उपयोगकर्ताओं ने अदम्य साहस प्रदर्शित करने के लिए रावत को “सैल्यूट” किया, वहीं अन्य ने “एक यात्री के अनमोल जीवन को बचाने” के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें:-“आरोपी ने सलमान खान के घर की 3 बार रेकी की, 5 गोलियां चलाईं”: मुंबई पुलिस

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button