जनसंपर्क छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर (तमिलनाडु) में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें :-  CG NEWS- सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने किया आम का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button