देश

गाजा के अस्पताल में विस्फोट से 500 लोगों की मौत, इजरायल ने कहा- हमास के रॉकेट मिसफायर से हुआ

गाजा के अस्पताल में विस्फोट से 500 लोगों की मौत, इजरायल ने कहा- हमास के रॉकेट मिसफायर से हुआ

नई दिल्ली:

Israel Palestine Conflict: इजरायल और गाजा के बीच युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि इजरायल की तरफ से किए गए हमले में एक अस्पताल में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई. गाजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जिस अस्पताल पर ये हमले हुए हैं वहां पर सैकड़ों बीमार और घायल लोग थे और अन्य लोग भी थे जो युद्ध की शुरुआत के बाद विस्थापित हो गए थे. 

यह भी पढ़ें

7अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में लगभग 3,000 लोग मारे गए हैं. वहीं  इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश को हमास के आतंकवादियों ने मारा था. 

हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर भी बमबारी 

मंगलवार को इजरायली मीडिया के हवाले से अल अरबिया की रिपोर्ट में कहा गया कि मध्य इज़रायल में रॉकेट लॉन्च होने के बाद इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गई थी. वहीं हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर भी इज़रायल की तरफ से बमबारी की खबरें भी सामने आयी. 

हमास के खात्मे तक जारी रहेगा युद्ध: नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की तरफ से मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया गया. जिसमें कहा गया है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में 7 अक्टूबर को हुई घटना और उसके बाद इजरायल द्वारा की गई कार्रवाई को विस्तार से बताया.  

यह भी पढ़ें :-  'मांग रहे थे मदद, लहरा रहे थे सफेद झंडा', गलती से मारे गए इजरायली बंधक: रिपोर्ट

इजरायल पीएम के कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि प्रधान मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इज़रायल पर क्रूर और घृणित हत्यारों द्वारा हमला किया गया था, वह दृढ़ और एकजुट होकर किया गया हमला था. हमारा देश तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि वह हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट नहीं कर देता. इसमें आगे लिखा गया है कि पीएम नेतन्याहू ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि इजरायली सेना तब तक पीछे नहीं हटेगी जब तक वे “हमास को खत्म नहीं कर देते”. 

ये भी पढ़ें- 

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button