देश

राजस्थान को गहलोत सरकार ने कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया : गृह मंत्री अमित शाह

राजस्थान को गहलोत सरकार ने कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया : गृह मंत्री अमित शाह

जयपुर:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर जिले के विजयनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पूरे राजस्थान को पार्टी का एटीएम बनाकर रखा है. शाह ने कहा कि एटीएम में कार्ड डालो तो पैसा निकलता है. इन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना कर रखा है. कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए, उनके नेता दिल्ली से आकर कार्ड डालते हैं और पैसा निकाल कर ले जाते हैं.

गृहमंत्री ने कहा कि अपराध, तुष्टिकरण और महिलाओं और दलितों के अत्याचार में भी राजस्थान पहले नंबर पर रहा है. आज राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर वन है. राजस्थान महिला दुष्कर्म में, साइबर क्राइम, बिजली दर में, महंगाई के इंडेक्स में, पेट्रोल डीजल के दाम में, पेपर लीक में, और मंडी के टेक्स में भी नंबर वन है.

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने कहा, ‘अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान के लोगों का जीना हराम करके रखा है. अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो पीएफआई जैसे संगठनों को खुली छूट मिल जाएगी.’

मोदी जी ने राम जन्म भूमि के मुद्दे को समाप्त किया- अमित शाह

भाजपा नेता ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की इंतेहा कर दी है. इतने सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी. मोदी जी आये, मोदी जी ने राम जन्म भूमि के मुद्दे को समाप्त किया, वहां भूमि पूजन करके मंदिर की नींव रखने का काम किया.’

यह भी पढ़ें :-  Reodar Election Results 2023: जानें, रेवदर (राजस्थान) विधानसभा क्षेत्र को

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा.

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button