देश

तेलंगाना में गर्मी का सितम, 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा; जानें देश के बाकी हिस्सों का हाल

तेलंगाना में गर्मी का सितम, 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा; जानें देश के बाकी हिस्सों का हाल

India Today Weather: प्रतीकात्मक तस्वीर

अप्रैल का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है इसी के साथ गर्मी का सितम भी बढ़ने लगा है. बुधवार को तेलंगाना (Telangana) में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं हैदराबाद में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसायटी (टीएसडीपीएस) के अनुसार, तेलंगाना में बुधवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा. 17 अप्रैल को सबसे अधिक अधिकतम तापमान नलगोंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद भदाद्री में 44.7 डिग्री, जगतियाल में 44.6 डिग्री, राजन्ना सिरसिला और महबुबाबाद जिलों में 44.5 डिग्री और मुलुगु और करीमनगर में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें

ओडिशा (Odisha) में तो गर्मी का आलम ये है कि सरकार ने भीषण गर्मी पड़ने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मद्देनजर 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के सभी सरकारी स्कूल बंद करने की बुधवार को घोषणा की. स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा विभाग ने कहा कि सरकार ने मौजूदा भीषण गर्मी और दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी समेत सभी स्कूल तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है.

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दो दिन के दौरान कई स्थानों पर तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है. दरअसल आईएमडी ने 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया है. मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि मयूरभंज जिले का बारीपदा शहर मंगलवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा.

यह भी पढ़ें :-  दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, जनवरी के बाद दिल्ली में सबसे गर्म दिन

IMD ने बुधवार (17 अप्रैल) को कहा कि मुंबई में मंगलवार (16 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल 2009 के बाद से अप्रैल में महानगर में सबसे गर्म दिन रहा.  21 अप्रैल से यूपी में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान है.

आईएमडी के अनुसार, राज्य में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. इसने पूरे तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के लिए लू की स्थिति के लिए पीली चेतावनी जारी की है.  झारखंड के कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडलों में 19 अप्रैल से तीन दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है. कम से कम आठ जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया और अगले कुछ दिन में इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Nestle भारत में बिकने वाले सेरेलैक की पर सर्विंग में मिला रहा 3 ग्राम चीनी: रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : अजित पवार अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरे, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button