देश

ओडिशा, झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश भयंकर, 'रेड अलर्ट' चेतावनी; जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग ने आज गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गहरे अवदाब के कारण अत्‍यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया  है. इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ और बिहार में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सोमवार को पूर्वी मध्‍य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बना गहरा दबाव धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अगले 24 घंटों में इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कमजोर होकर ‘दबाव’ में बदल जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

आईएमडी ने आज कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से भारी वर्षा और दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना गहरा दबाव धीरे-धीरे आगे बढ़ने और रविवार शाम तक गहरे दबाव की अपनी तीव्रता को बनाए रखने की संभावना है, जबकि बाद के 24 घंटों के दौरान यह धीरे-धीरे कमजोर होकर दबाव में बदल जाएगा. साथ ही आईएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा पर स्थित है. 

यह भी पढ़ें :-  BJP की दूसरी लिस्ट में होगा नितिन गडकरी का नाम? उद्धव ठाकरे के ऑफर पर क्या बोले फडणवीस

Latest and Breaking News on NDTV

कहां-कहां होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज और कल छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर तो 16-18 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही आज झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

विभाग ने अनुमान जताया है कि आज और कल बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.इसके साथ ही कल झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

वहीं अरुणाचल प्रदेश में आज, गंगीय पश्चिम बंगाल में कल, बिहार में 17 सितंबर को, झारखंड और ओडिशा में कल भारी बारिश की संभावना हे. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15, 18, 19 और 21 सितंबर को तो असम और मेघालय में 15, 18 और 19 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. 

तेज हवा चलने का भी अनुमान 

मौसम विभाग ने आज रात 15 सितंबर की रात तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों पर 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से हवा चलने की संभावना जताई है. वहीं 16 सितंबर की शाम तक इसके 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे होने और उसके बाद कम होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें :-  नहीं थम रहा हीटवेव का कहर, अगले दो दिन आंधी के साथ बारिश के आसार; जानिए आपके इलाके का मौसम


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button