देश

भारत ने आर्मेनिया को आकाश एयर डिफेंस सिस्टम बेचा

भारत ने आर्मेनिया को आकाश एयर डिफेंस सिस्टम बेचा

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम.


नई दिल्ली:

हथियारों के निर्यात के मामले में भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारत ने आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की आर्मेनिया को पहली बैटरी भेजी है. आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को बनाने वाली भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने सोशल एक्स पर यह जानकारी साझा की. हालांकि अपनी पोस्ट में बीईएल ने उस देश का नाम नही बताया है जिसे उसने आकाश सिस्टम को निर्यात किया है. वैसे रक्षा सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि भारत ने आर्मेनिया को ही यह सिस्टम निर्यात किया है. 

भारत का यह दूसरा मिसाइल सिस्टम है जिसे निर्यात किया गया है.  इससे पहले ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम को फिलीपींस को निर्यात किया गया था. आकाश को डीआरडीओ ने डेवलप किया है. इस सिस्टम का निर्माण भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है. यह सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है. 

यह सिस्टम लड़ाकू विमान, मिसाइल, ड्रोन और दूसरे हवाई खतरों को बरबाद कर देता है. आकाश मिसाइल सिस्टम की बड़ी ताकत इसकी गति है, करीब तीन हजार किलोमीटर प्रति घंटा.  इसकी रेंज है 40 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा. इसमें ऐसे सिस्टम लगे हैं जो एक साथ कई विमानों और मिसाइलों को ट्रैक कर सकता हैं. यह अपने साथ हथियार भी लेकर जा सकता है. 

यह मिसाइल भारतीय थल सेना और वायुसेना में पहले ही शामिल है. आर्मेनिया ने दो साल पहले भारत के साथ करीब 6,500 करोड़ रुपए की लागत से 15 आकाश मिसाइल सिस्टम खरीदने का सौदा किया था. भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि अब वह न सिर्फ हथियारों के मामले आत्मनिर्भरता हासिल करेगा बल्कि मित्र देशों को हथियार निर्यात भी करेगा.

यह भी पढ़ें :-  सोनिया गांधी अगर मध्य प्रदश से राज्यसभा जाएं तो हमें खुशी होगी : The Hindkeshariसे बोले जीतू पटवारी


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button