देश

हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी की आलोचना होने पर रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को घेरा

हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी की आलोचना होने पर रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं.

हेमा मालिनी (Hema Malini) पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बीजेपी के निशाने पर आ गए. अब कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा है कि बीजेपी के आईटी सेल को तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने की आदत हो गई है. उनकी ये प्रतिक्रिया बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा एक वीडियो साझा करने के बाद आई है. वीडियो में सुरजेवाला एक सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि लोग अपने मुद्दों को उठाने के लिए नेताओं को चुनते हैं.

यह भी पढ़ें

एक्स पर अपनी पोस्ट में, मालवीय ने कहा कि यह “सबसे घृणित वर्णन है जो कोई भी कर सकता है.” बीजेपी नेता ने कहा, “यह राहुल गांधी की कांग्रेस है, जो कि स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है.” अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया प्रोफाइल से अभिनेता और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद का भी जिक्र किया. सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा है कि पोस्ट उनकी जानकारी के बिना की गई थीं. सुरजेवाला ने आज उसी कार्यक्रम से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं, “हम हेमा मालिनी जी का सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र जी से शादी की है, वह हमारी बहू हैं.”

उन्होंने बीजेपी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल का उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार की “युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों और संविधान को खत्म करने की साजिश” से ध्यान भटकाना है. ” इन प्यादों ने कभी प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि उन्होंने ’50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’, एक महिला सांसद को ‘शूर्पनखा’, ‘कांग्रेस की विधवा’ और ‘जर्सी गाय’ क्यों कहा.” 

यह भी पढ़ें :-  MVA और महायुति ने 15 सीटों पर क्यों रखा सस्पेंस बरकरार? नामांकन खत्म, लेकिन नहीं किया ऐलान

सुरजेवाला ने कहा कि उनका मतलब केवल यह था कि प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, चाहे वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी या फिर मनोहर लाल खट्टर हों. “मेरा इरादा हेमा मालिनी जी का अपमान करना या किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. इसलिए मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम हेमा मालिनी जी का सम्मान करते हैं और वह हमारी बहू हैं. बीजेपी तो महिला विरोधी है, इसलिए वह हर चीज को अपने स्त्रीद्वेषी रंग वाले चश्मे से देखती है और आसानी से झूठ फैलाता है.” 

हालांकि अभी तक हेमा मालिनी ने सुरजेवाला की टिप्पणी पर उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की एकमात्र पहचान ‘नारी शक्ति’ का अपमान करना है. 

ये भी पढ़ें : वरिष्ठ पदों पर औसत 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमान : रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : BJP MP नवनीत कौर राणा को SC से राहत, जाति प्रमाणपत्र मामले में हाईकोर्ट का फैसला रद्द

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button