दुनिया

रिसेप्शनिस्ट से फ़्लर्ट करने के लिए उतारा मास्क, कुछ यूं पकड़ा गया यूनाइटेड हेल्थकेयर CEO का हत्यारा


न्यूयॉर्क:

अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी के सीईओ की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार संदिग्ध के विवरण से मेल खाने वाले एक व्यक्ति को सोमवार सुबह न्यूयॉर्क से 450 किलोमीटर दूर अल्टूना में गिरफ्तार किया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी की पहचान 26 वर्षीय लुइगी मैंगियोन के रूप में हुई है. बता दें यूनाइटेडहेल्थकेयर (यूएचसी) के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार को न्यूयॉर्क के एक होटल के बाहर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे निवेशकों के सम्मेलन के लिए वहां जा रहे थे. इस हत्या से खलबली मचा गई थी.

फ़्लर्ट के कारण पकड़ा गया

पुलिस के हाथ आरोपी की एक तस्वीर लगी थी. दरअसल आरोपी हत्या से पहले यूथ हॉस्टल में रुका था. इस दौरान रिसेप्शनिस्ट से फ़्लर्ट करने के लिए उसने अपना मास्क नीचे किया था. जिसके कारण उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया था.

मैकडॉनल्ड्स के फास्ट-फूड रेस्तरां के एक कर्मचारी से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. मेयर एरिक एडम्स के अनुसार “वह उस पहचान के विवरण से मेल खाता है जिसकी हम तलाश कर रहे थे और उसके पास कई ऐसी चीजें भी हैं, जिनके बारे में हमें लगता है कि वे उसे इस घटना से जोड़ सकती हैं.”

आरोपी के पास मिली नकली आईडी

जासूस जोसेफ केनी ने कहा कि अल्टूना पुलिस को मैंगियोन के पास से एक ‘घोस्ट गन’ मिली है – जो 3D प्रिंटर से बनी है. एक साइलेंसर, संदिग्ध द्वारा इस्तेमाल की गई नकली आईडी भी हाथ लगी हैं. उसके पास मिले दस्तावेज़ से पता चलता है कि वो बीमा उद्योग के खिलाफ़ था.

यह भी पढ़ें :-  "क्या आपको हमें लेक्चर देने का अधिकार है..." BBC रिपोर्टर से गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली

आरोपी ने पेंसिल्वेनिया के आइवी लीग विश्वविद्यालय से स्नातक किया है. उसने कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रखी है. शूटर होटल के बाहर थॉम्पसन का इंतज़ार कर था और शूटिंग के बाद इलेक्ट्रिक साइकिल पर भाग गया था. सेंट्रल पार्क में एक बैकपैक छोड़ दिया और बस से शहर से बाहर निकल गया. हत्यारे ने गोलियों पर संदेश भी लिखा हुआ था.  गोलियों पर “इनकार करना”, “साक्ष्य देना”, और “बचाव करना” ऐसे शब्द लिखे गए थे. ये बीमा कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हैं, जब वे उपचार के लिए भुगतान करने से इनकार कर देती हैं और दावा करते हैं कि वे पॉलिसियों द्वारा कवर नहीं किए गए हैं.

50 वर्षीय थॉम्पसन 20 साल से अपनी कंपनी के साथ जुड़े हुए था. कुछ साल पहले ही सीईओ बने थे. उनका वार्षिक वेतन लगभग $10 मिलियन था.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी हरमीत ढिल्लों को नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल नामित किया


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button