देश

'…यूं ही कोई बेवफा नहीं होता' : कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली, मिल सकता है अमरोहा सीट से टिकट

'...यूं ही कोई बेवफा नहीं होता' : कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली, मिल सकता है अमरोहा सीट से टिकट

नई दिल्ली:

लोकसभा सदस्य दानिश अली(Danish Ali)  बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने पार्टी में उनका स्वागत किया. अली ने पिछले दिनों कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया था.”

यह भी पढ़ें

कांग्रेस में शामिल होने पर दानिश अली ने क्या कहा?

कांग्रेस में शामिल होने पर दानिश अली ने कहा कि मेरी ऊर्जा का सदुपयोग कांग्रेस में होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी ऊर्जा का बसपा में सदुपयोग नहीं हो पा रहा था के जवाब में उन्होंने कहा कि ये सब जानते हैं. कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता.  किस सीट से टिकट मांगेंगे के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी जॉइन की है. कौन कहां से लड़ेगा ये पार्टी लीडरशिप तय करेगी.

भारत जोड़ो यात्रा में भी लिया था हिस्सा

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है. दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे. वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे. अली को पिछले साल नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था.

यह भी पढ़ें :-  The HindkeshariBattleground : तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती BJP? क्या मिल पाएगी 'मिशन-370' में मदद

ये भी पढ़ें-: 

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button